Home » पूर्व सरपंच की धारदार हथियार से निर्मम हत्या… गांव में दहशत का माहौल, पुलिस मौके पर पहुंची
छत्तीसगढ़

पूर्व सरपंच की धारदार हथियार से निर्मम हत्या… गांव में दहशत का माहौल, पुलिस मौके पर पहुंची

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चोरभट्टी खुर्द में बीती रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पंचायत के पूर्व सरपंच मनबोध यादव की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरा गांव दहशत में है। जबकि अज्ञात आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार मनबोध यादव रात करीब 8 बजे स्कूटी से घूमने निकले थे। जो रात भर वापस घर नहीं लौटे। गुरूवार सुबह परिजनों को शंका हुई और खोजबीन शुरू की गई। तभी तलाश करने के दौरान परिजनों को गांव से लगे मुर्गी फार्म के पास मनबोध की खून से लथपथ लाश मिली। यहां अक्सर लोग शराब पीने के लिए आते हैं। अज्ञात हमलावरों ने सिर पर धारदार हथियार से घातक हमला कर पूर्व सरपंच को मौत के घाट उतर दिया था। सूचना मिलते ही सकरी पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर फारेसिंक टीम को भी बुलाया गया। घटनास्थल से सबूत एकत्र किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश या व्यक्तिगत विवाद की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Search

Archives