Home » फावड़ा मारकर बुजुर्ग पिता की निर्मम हत्या… घर में मिली क्षत विक्षत लाश, आरोपी बेटा गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

फावड़ा मारकर बुजुर्ग पिता की निर्मम हत्या… घर में मिली क्षत विक्षत लाश, आरोपी बेटा गिरफ्तार

बिलासपुर। जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक कलयुगी बेटे ने फावड़े से हमला कर अपने ही बुजुर्ग पिता की निर्मम हत्या कर दी। घटन के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुबह सूचना मिली कि मन्नाडोल क्षेत्र में एक युवक खून से सना फावड़ा लेकर घूम रहा है और लोगों को डरा धमका रहा है।

सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद जब पुलिस उसके घर पहुंची तो अंदर का नजारा बेहद भयावह था। घर के भीतर उसके पिता की क्षत विक्षत लाश पड़ी थी। सिर बुरी तरह कुचला हुआ था। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान मनराखन धु्रव 70 वर्ष के रूप में हुई है। जबकि हत्या का आरोप उनके बेटे नीतू धु्रुव 40 वर्ष पर लगा है। सिरगिट्टी थाना प्रभारी किशोर केंवट के मुताबिक आरोपी नशे का आदी है और अक्सर अपने पिता से पैसों की मांग करता था।

आशंका जताई जा रही है कि नशे के लिए पैसे नहीं मिलने पर उसने गुस्से में आकर फावड़े से हमला कर पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मानसिक रूप से असामान्य जैसी हरकतें कर रहा था। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Search

Archives