Home » तिफरा औद्योगिक क्षेत्र में फिर बड़ी आगजनी : पेंट, टाइल्स और पुट्टी बनाने की फैक्ट्री में लगी आग
छत्तीसगढ़

तिफरा औद्योगिक क्षेत्र में फिर बड़ी आगजनी : पेंट, टाइल्स और पुट्टी बनाने की फैक्ट्री में लगी आग

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड

बिलासपुर। तिफरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक पेंट, टाइल्स और पुट्टी बनाने वाली फैक्ट्री में सोमवार को भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि अनव इंडस्ट्री के परिसर के भीतर रखे ज्वलनशील केमिकल पदार्थो में आग लगने के बाद देखते ही देखते लपटें तेज हो गई और पूरे फैक्ट्री परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भयानक थी कि दूर से ही धुएं का घना गुबार दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास जारी है। फैक्ट्री में रखे कैमिकल और पेंट सामग्री के कारण आग बुझाने में काफी कठिनाई आ रही है। एहतियात के तौर पर आसपास के कर्मचारियों और लोगों को सुरक्षित दूरी पर हटा दिया गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

प्रशासन और पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नजर बनाए हुए है। राहत की बात यह है कि अब तक किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं मिली है। हालांकि फैक्ट्री को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

Search

Archives