Home » सड़क हादसा : बाइक से गिरने पर साले की हुई मौत … जीजा पर मामला दर्ज
छत्तीसगढ़

सड़क हादसा : बाइक से गिरने पर साले की हुई मौत … जीजा पर मामला दर्ज

बिलासपुर। जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में बाइक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक दिलहरण कैवर्त निवासी ग्राम भोथीडीह थाना मस्तुरी 29 मार्च को अपने जीजा शिव प्रसाद निषाद के साथ बाइक से किसी काम से बिल्हा आया था। काम निपटाने के बाद दोनों शाम करीब 5.30 बजे वापस लौट रहे थे। इसी दौरान दगौरी पानी टंकी के सामने मुख्य सड़क पर बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई। हादसे में पीछे बैठे दिलहरण कैवर्त सड़क पर गिर पड़े, जिससे उनके नाक, मुंह और सिर में गंभीर अंदरूनी चोटें आई। घायल अवस्था में शिव प्रसाद उसे तुरंत बिल्हा अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन अस्पताल के बाहर ही दिलहरण ने दम तोड़ दिया। बताया गया कि घटना के बाद शव को निजी एंबुलेंस से उसके गांव भोथी डीह मस्तूरी ले जाया गया। अगले दिन सोमवार सुबह मामले की सूचना और दुर्घटना की जानकारी के बाद शव को फिर बिल्हा अस्पताल लाया गया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बाइक चालक शिव प्रसाद निषाद के खिलाफ धारा 106 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Search

Archives