Home » भाजपा नेता ने की थी इच्छा मृत्यु की मांग, अब सरकार कराएगी इलाज
छत्तीसगढ़

भाजपा नेता ने की थी इच्छा मृत्यु की मांग, अब सरकार कराएगी इलाज

सूरजपुर। भाजपा नेता विशंभर यादव ने शारीरिक और आर्थिक संकट से त्रस्त होकर हाल ही में मुख्यमंत्री से इच्छा मृत्यु की मांग की थी। इस मुद्दे के सुर्खियों में आने के बाद सरकार हरकत में आई और अब उनका बेहतर इलाज कराने की बात कही जा रही है।

सरकार ने की मदद की पहल

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी सूरजपुर पहुंचे और विशंभर यादव से मुलाकात की। इसके बाद एंबुलेंस की व्यवस्था कर उन्हें बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की देखरेख में अच्छे अस्पताल में उनका इलाज होगा।

विधायक की सफाई

विधायक भूलन सिंह मरावी ने कहा कि यह कहना गलत है कि दो साल से मैं यहां नहीं आया। मैं कई बार विशंभर यादव से मिलने आता रहा हूं और उनके घर पर चाय भी पीता था। उन्होंने कहा कि विशंभर यादव हमारे परिवार जैसे हैं और हम लोग हरसंभव प्रयास करेंगे कि उन्हें बेहतर इलाज मिले और वे जल्द स्वस्थ होकर फिर से अपने लोगों के बीच लौटें।

इलाज में खर्च हुए 35 लाख रुपये

दो साल पहले साल 2023 में रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में जाते समय बस हादसे में विशंभर यादव गंभीर रूप से घायल हो गए और स्थायी रूप से विकलांग हो गए। संगठन की तरफ से अपोलो से एम्स दिल्ली के लिए एयर एंबुलेंस की व्यवस्था भी कराया गया था, लेकिन उसके बाद इनका हाल-चाल लेने वाला कोई नहीं रहा। अब तक इलाज में 30 से 35 लाख रुपये खर्च हो गए हैं और सरकार अब उनका बेहतर इलाज कराने की बात कह रही है ।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा इलाज के लिए फोन करने के बाद मची थी हलचल

बता दे कि भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री विशंभर यादव ने शारीरिक और आर्थिक संकट से त्रस्त होकर हाल ही में मुख्यमंत्री से इच्छा मृत्यु की मांग की थी। यह मुद्दा सुर्खियों में आया, जिसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यादव और उनकी पत्नी से फोन पर बातचीत की थी। उन्होंने उन्हें रायपुर बुलाकर इलाज कराने का आश्वासन दिया था। इस वाकये के बाद सरकार हरकत में आई है। कल देर शाम महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी सूरजपुर पहुंचे थे।

Search

Archives