Home » बड़ी खबर : वंदना पावर प्लांट छुरी में पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवमहापुराण कथा स्थगित
छत्तीसगढ़

बड़ी खबर : वंदना पावर प्लांट छुरी में पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवमहापुराण कथा स्थगित

कोरबा। वंदना पावर प्लांट छुरी में पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवमहापुराण कथा का स्थगित कर दिया गया है। सावन माह में श्री शिवमहापुराण कथा के लिए तीसरी बार स्थल का चयन किया गया था। इस बार भी श्री शिवमहापुराण कथा को स्थगित कर दिया गया है। पहली बार कथा स्थल का चयन कनबेरी में किया गया था। जिसे बाद में इंदिरा स्टेडियम में बदला गया। तीसरी बार कटघोरा क्षेत्र के छुरी स्थित बंद पड़े वंदना पावर प्लांट परिसर को अंतिम रूप से कथा स्थल के रूप में चयन किया गया था। आयोजन को लेकर स्थानीय प्रशासन और आयोजन समिति ने तैयारियां शुरू कर दी थी। श्री महापुराण कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओें के आने की संभावना बनी हुई थी। जानकारी के अनुसार जिले में हो रही लगातार बारिश व अन्य कारणों से श्री महापुराण कथा को स्थगित कर दिया गया है।

Search

Archives