Home » बड़ी खबर : बिलासपुर में बर्ड फ्लू की पुष्टि : आसपास के जिलों में भेजा गया अलर्ट
छत्तीसगढ़

बड़ी खबर : बिलासपुर में बर्ड फ्लू की पुष्टि : आसपास के जिलों में भेजा गया अलर्ट

बिलासपुर। जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इंफ्लूएंजा) के एक मामले की पुष्टि होने के बाद कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संजय अग्रवाल ने तत्काल प्रभाव से व्यापक नियंत्रण एवं रोकथाम के निर्देश जारी किए हैं। बर्ड फ्लू को लेकर आसपास के जिलों में भी अलर्ट भेजा गया है।

शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र कोनी में संक्रमण पाए जाने के बाद जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। कलेक्टर ने पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा जारी रिवाइज्ड एक्शन प्लान फॉर प्रिवेंशन एंड कॉन्टेनमेंट ऑफ एवियन इंफ्लूएंजा 2021 के तहत आदेश जारी कर सभी आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।  इसके तहत जिले में विभागीय समन्वय स्थापित कर रेपिड रिस्पांस टीमों का गठन कर दिया गया है, जो संक्रमण पक्षियों की कूलिंग (नष्ट करने), निपटान, निगरानी एवं संक्रमण क्षेत्र में कीटाणुशोधन की कार्रवाई करेगी।

संक्रमित क्षेत्र के 1 किलोमीटर के दायरे को संक्रमित जोन तथा 10 किलोमीटर क्षेत्र को सर्विलांस जोन घोषित किया गया है। इन क्षेत्रों में साइन बोर्ड लगाकर लोगों को सतर्क किया जाएगा तथा कुक्कुट पक्षियों के आवागमन और विक्रय पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। राजस्व, पुलिस, नगरीय प्रशासन एवं पंचायत विभाग के समन्वय से संक्रमित क्षेत्र में कूलिंग एवं डिस्पोजल की कार्यवाही शासन के दिशानिर्देशों अनुरूप कराई जाएगी।

Search

Archives