Home » मुख्य सचिव के पदभार संभालते ही बड़ी प्रशासनिक सर्जरी : 14 IAS ऑफिसर के बदले प्रभार, कुछ अधिकारी किए गए ट्रांसफर
छत्तीसगढ़

मुख्य सचिव के पदभार संभालते ही बड़ी प्रशासनिक सर्जरी : 14 IAS ऑफिसर के बदले प्रभार, कुछ अधिकारी किए गए ट्रांसफर

रायपुर। नए मुख्य सचिव विकास शील ने आज मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर में मुख्य सचिव का पदभार ग्रहण किया। 13वें मुख्य सचिव के रूप में उनके जिम्मेदारी संभालते ही प्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई। 14 आईएएस ऑफिसर के प्रभार में बदलाव किये गये हैं। वहीं कुछ अधिकारियों के ट्रांसफर भी किये गये हैं।

एसीएस रेणु पिल्लई को व्यावसायिक परीक्षा मंडल व्यापमं का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं माध्यमिक शिक्षा मंडल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। एसीएस सुब्रत साहू छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी का महानिदेशक बनाया गया है। वहीं राजस्व मंडल का अध्यक्ष अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा को विज्ञान एवं प्रद्योगिकी का अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. रोहित यादव जनसम्पर्क विभाग का सचिव बनाया गया है। वहीं  ऊर्जा, संस्कृति और पर्यटन, बिजली कम्पनी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
जिला पंचायत रायगढ़ के सीईओ जितेंद्र यादव को  राजनांदगांव का कलेक्टर बनाया गया है। वहीं जनसंपर्क विभाग के आयुक्त रवि मित्तल को विमानन विभाग के संचालनक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वित्त सचिव मुकेश बंसल को विमानन सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Search

Archives