Home » आत्मानंद स्कूल में एडमिशन के लिए 10 अप्रैल से आवेदन शुरू, सभी डीईओ को दिए गए निर्देश
छत्तीसगढ़ • रायपुर

आत्मानंद स्कूल में एडमिशन के लिए 10 अप्रैल से आवेदन शुरू, सभी डीईओ को दिए गए निर्देश


रायपुर।
 छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था को और भी बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार ने सभी जिलों में स्वामी आत्मानंद स्कूल की शुरूआत की है।10 अप्रैल से नए सत्र में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसको लेकर लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किया है। 5 मई तक ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया चलेगी। 5 मई से 10 मई के बीच सीट का आबंटन होगा। 11 मई से 15 मई के बीच एडमिशन की जाएगी।

Search