Home » पूर्वी भारत और छत्तीसगढ़ सहित कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़

पूर्वी भारत और छत्तीसगढ़ सहित कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

रायपुर। मौसम विभाग (आईएमडी) ने अगले चार दिनों तक छत्तीसगढ़ सहित पूर्वी उत्तर भारत और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है। आईएमडी की रिपोर्ट के जरिए ये पता चला है कि आज रात 12.30 के बाद से रायपुर सहित कई जिलों में लगातार कड़ाके के साथ भारी बारिश की आशंका जताई जा रही है। 26 सितंबर से 30 सितंबर तक लगातार सक्रिय रहने वाली मानसूनी गतिविधियों के कारण मध्यप्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक और उड़ीसा के कई जिलों में तेज बौछारों के साथ गरज-चमक की स्थिति बनेगी।

राजधानी रायपुर सहित राज्य के कई जिलों में मंगलवार रात से ही गहरे बादल छा गए हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून की अक्षीय रेखा फिलहाल मध्य भारत से गुजर रही है। इसके प्रभाव से राज्य के उत्तरी हिस्सों में विशेष रूप से बिलासपुर, कोरबा, अंबिकापुर और रायगढ़ जिलों में भारी बारिश के आसार हैं, वहीं रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में मध्यम से भारी वर्षा दर्ज की जा सकती है।

पूर्वी उत्तर भारत में अलर्ट आईएमडी ने बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिन इन क्षेत्रों में लगातार तेज बारिश होगी। गंगा के मैदानी इलाकों और तराई बेल्ट में भारी बौछारें पड़ सकती हैं। इससे निचले इलाकों में जलभराव और यातायात प्रभावित होने की संभावना है।

Search

Archives