Home » कोटा में चोरी की बड़ी वारदात… 12 लाख से अधिक के आभूषण और नकदी पार
छत्तीसगढ़

कोटा में चोरी की बड़ी वारदात… 12 लाख से अधिक के आभूषण और नकदी पार

कोटा। थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 08 पुरानी बस्ती में 24-25 सितंबर की रात अज्ञात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए लाखों के जेवर व नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

प्रार्थी अरमान कुरैशी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह रियल एस्टेट का काम करता है और 24 सितंबर की रात करीब 12 बजे से 1 बजे तक परिवार के साथ खाना खाकर अपने अपने कमरे में सो गए थे। घर के नीचे तीन कमरे, हाल और कीचन है, जबकि उपर दो कमरे बने हैं। प्रार्थी अपनी पत्नी के साथ उपरी कमरे में सोया हुआ था। सुबह करीब 7.30 बजे उसकी पत्नी ने उठकर दरवाजा खोलना चाहा तो दरवाजा नहीं खुला। वह पीछे से नीचे गई। उसने देखा कि प्रार्थी की मां के कमरे में रखी आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी और सोने चांदी के आभूषण चोरी हो चुके हैं। चोरी गए सामान की कीमत 3 लाख 35 हजार बताई जा रही है। इसके अलावा मकान के कागजात, नगदी, स्कूटी के कागज भी चोरी कर ले गए। प्रार्थी ने बताया कि चोरी देर रात 2 से 4 बजे के बीच हुई है। घटना की शिकायत पर कोटा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर धारा 305 बीएनएस 331 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।

Search

Archives