Home » तेंदुआ दिखने के बाद दहशत में इस गांव के लोग, रतजगा कर ग्रामीण कर रहे जानवरों की रखवाली
छत्तीसगढ़

तेंदुआ दिखने के बाद दहशत में इस गांव के लोग, रतजगा कर ग्रामीण कर रहे जानवरों की रखवाली

गरियाबंद।  गरियाबंद में एक बार फिर तेंदुआ नजर आया है। बताया जा रहा है ये तेंदुआ पिछले कुछ दिनों से लगातार गरियाबंद के कुत्तों का शिकार कर रहा है, जिससे स्थानीय निवासी अनहोनी के भय से डरे और सहमे हुए हैं। तेंदुआ प्रमुख रूप से पैरी कॉलोनी, जेल वार्ड, जिला अस्पताल व आसपास के मोहल्लों में देखा गया है। तेंदुआ के भय से लोग अपने घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं और पालतू जानवरों की रखवाली में लगे हुए हैं।

वन विभाग ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए अपनी सतर्कता बढ़ा दी है। विभाग ने कर्मचारियों की ड्यूटी बढ़ाई है और मुनादी कर क्षेत्रवासियों को तेंदुआ के बारे में सचेत किया जा रहा है। वन विभाग का अनुमान है कि यह मादा गर्भवती तेंदुआ हो सकती है और प्रसव के बाद वह इस क्षेत्र से बाहर निकल जाएगी। फिलहाल तेंदुए देखे जाने से क्षेत्रवासियों में भय का माहौल है।

Search

Archives