कांकेर। अंतागढ़ में सोमवार की सुबह परतापुर एरिया कमेटी के एसीएम रैंक के नक्सली दारसु ने समर्पण कर दिया है। बता दें कि कांकेर जिले में अभी कुछ दिन पहले पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में पुलिस ने रूपी को मार गिराया था। रूपी के मारे जाने के बाद से इस इलाके में सक्रिय 11 नक्सलियों ने अपनी जान बचाते हुए अपने घरों की ओर रुख करना शुरू कर दिया था।
वहीं इन्ही नक्सलियों में एक परतापुर एरिया कमेटी के एसीएम रैंक के नक्सली लीडर दारसु जिस पर पांच लाख का इनाम घोषित था। उसने बिना हथियार के मुख्यालय पहुंच पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।
दारसु के सरेंडर करने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। वहीं दारसु से अन्य नक्सलियों के बारे में पूछताछ भी शुरू कर दी गई। फिलहाल, इस सरेंडर को लेकर आला अधिकारियों के द्वारा फिर से अपील की गई है। जो भी बचे नक्सली हैं वे नक्सलियों की विचारधारा को छोड़कर शासन की मुख्यधारा में जुड़कर नए जीवन की शुरुआत करें।







