बिलासपुर-काम करने के लिए मुंगेली से आई एक युवती को युवक ने काम दिलाने के बहाने उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा, जब युवती ने शादी करने की बात कही तो वह मुकर गया जिससे क्षुब्ध होकर युवती ने युवक के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराई।
जानकारी के अनुसार सरकंडा थाना क्षेत्रांतर्गत तिफरा में मूलतः मुंगेली जिले की रहने वाली 28 वर्षीय युवती 3 महीने काम की तलाश में आई थीं इस दौरान वह प्राइवेट जॉब कर रही थी। तभी उसकी मुलाकात तिफरा के शांतिनगर में रहने वाले ठेकेदार नेहरू साहू उर्फ नहरू (40) से हुई। काम दिलाने के बहाने आरोपी युवक ने युवती को अपने भरोसे में ले लिया था। लेकिन, जब उसे काम नहीं दिला पाया तो उसके साथ शादी करने का झांसा दिया और उसके साथ तीन महीने तक शारीरिक संबंध बनाते रहा। युवती ने जब उसे शादी करने के लिए दबाव बनाना शुरू किया, तब उसने शादी करने से मना कर दिया और अपने घर वालों की मर्जी से शादी करने की बात कही। उसकी हरकतों को देखकर युवती ने थाने में शिकायत कर दी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।







