Home » तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक युवक की मौत… दो युवक घायल
छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक युवक की मौत… दो युवक घायल

तिफरा क्षेत्र में फिर सड़क हादसा

बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के तिफरा स्थित गुम्बर पेट्रोल पंप के पास हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले में ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दजर्द्यद्य कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना 24 जून की रात करीब 1.30 बजे की है। तिफरा के भीड़भाड़ वाले गुम्बर पेट्रोल पंप तिराहा चौक के पास ट्रक क्रमांक सीजी 04 एनआर 3267 का चालक वाहन को तेज रफ्तार और लापरवाही पूर्वक चला रहा था। इसी दौरान ट्रक ने स्कूटी क्रमांक सीजी एटी 7824 को टक्कर मार दी। स्कूटी में तीन लोग सवार थे। हादसे में तिफरा निवासी 23 वर्षीय आकाश वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सिम्स अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं स्कूटी सवार अजय श्रीवास और दीपक श्रीवास को भी गंभीर चोटें आई है, जिनका इलाज बिलासपुर के किम्स अस्पताल में चल रहा है।

घटना की सूचना मिलने पर सिरगिट्टी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। मर्ग जांच और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ प्रथम दृष्टया लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने और दुर्घटना में मौत का मामला पाया है। पुलिस ने ट्रक चालक के विरूद्ध भारतीय न्याय संहिता धारा 105, 125 ए और 281 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की विवेचना कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Search

Archives