Home » मार्निंग वॉक पर निकली महिला से हुई चेन स्नेचिंग, … लुटेरे ने रिवर व्यू रोड में दिया घटना को अंजाम
छत्तीसगढ़

मार्निंग वॉक पर निकली महिला से हुई चेन स्नेचिंग, … लुटेरे ने रिवर व्यू रोड में दिया घटना को अंजाम

बिलासपुर। सिविल लाईन थाना क्षेत्र अंतर्गत अरपा रिवर व्यू रोड में मंगलवार की सुबह 5.30 बजे के लगभग डीपी विप्र कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ मेघा दाभड़कर मार्निंग वॉक के दौरान चेन स्नेचिंग का शिकार हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया अपने पति के साथ सुबह मार्निंग वॉक पर निकली थी। सुबह 5.35 बजे के लगभग रिवर व्यू रोड पर मिक्सिंग प्लांट के पास एक अज्ञात बाइक सवार प्रार्थिया के गले से मंगलसूत्र छीनकर भागने लगा। इसी दौरान महिला ने संघर्ष किया। मंगलसूत्र का एक हिस्सा उनके हाथ में रह गया। शेष हिस्से में सोने का लॉकेट लेकर बाइक चालक भाग निकला। मामले की शिकायत पीड़िता ने थाने में पहुंचकर दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ धारा 304 भादवि के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Search

Archives