Home » हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हाईवा में लगी भीषण आग… यूनिवर्सिटी परिसर में बड़ा हादसा
छत्तीसगढ़

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हाईवा में लगी भीषण आग… यूनिवर्सिटी परिसर में बड़ा हादसा

बिलासपुर। कोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत अटल यूनिवर्सिटी परिसर में गुरूवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। विश्वविलय परिसर में चल रहे प्रशासनिक भवन के निर्माण कार्य के दौरान गिट्टी खाली करते समय एक हाईवा अचानक हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। जिससे उसमें भीषण आग लग गई।

घटना दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है। हाईवा सीजी 10 बीजे 4727 है, जो निर्माण स्थल पर सामग्री उतार रहा था। जानकारी के अनुसार गिट्टी खाली करने के दौरान हाईवा का डंपर उपर उठते ही पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया। इसके साथ ही चिंगारी भड़क कठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कुछ ही क्षणों में हाईवा जलकर खाक हो गया। चालक ने सूझबूझ से किसी तरह अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि चालक को किसी तरह की गंभीर चोट नहीं आई है। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत बाद आग पर काबू पाया गया। घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल रहा। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में हाईटेंशन तार के संपर्क में आने से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है। सुरक्षा मानकों की समीक्षा भी की जा रही है।

Search

Archives