Home » कोरबा जिले के इस गांव में डायरिया, दो परिवार के 5 लोगों को भेजा गया अस्पताल
छत्तीसगढ़

कोरबा जिले के इस गांव में डायरिया, दो परिवार के 5 लोगों को भेजा गया अस्पताल

तुमान। ग्राम खोडरी में डायरिया की शिकायत मिल रही है। यहां उल्टी दस्त से दो परिवार के पांच लोगों को इलाज के लिए कटघोरा अस्पताल भेजा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम पंचायत खोडरी का आश्रित मोहल्ला लहंगाबहरा में मुन्ना बिरहोर की दादी अम्मा की मौत हुई थी। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए रिश्तेदार दूर-दूराज से आए हुए थे। अंतिम संस्कार में भोलाराम बिहोर भी कोनकोना से आया हुआ था, जिसे उल्टी दस्त की शिकायत हुई।घर में मुन्ना बिहोर की पत्नी कंचन बाई को भी उल्टी दस्त होने लगा। मोहल्ले के लालसाय गोंड के परिवार में तीन लोग हीरा कुंवर, बुधवारिया और भवन सिंह उल्टी दस्त से पीड़ित थे। इसकी जानकारी ग्राम पंचायत सरपंच जजमान सिंह, उप सरपंच समारु सिंह नेटी को हुई। जनप्रतिनिधियों ने तत्काल साप्ताहिक बाजार को बंद करते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरी नगोई को सूचित किया। सूचना मिलते ही स्वस्थ्य अमला अलर्ट मोड पर आ गया। मौके पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समस्त स्टाफ आज शिविर लगाकर पांच लोगों को 108 की मदद से कटघोरा भेजा गया।

Search

Archives