कोरबा। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के एमपी नगर में हुई चोरी सहित तीन चोरी के मामलों में 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विगत दिनों निहारिका क्षेत्र में महाराणा प्रताप नगर स्थित एमआईजी में अज्ञात चोरों ने लगभग 10 लाख रुपए के सोने चांदी के जेवरात सहित 50 हजार नगद पार कर दिया था। घटना के समय मकान मालिक बाहर गए हुए थे और मकान पिछले एक सप्ताह से बंद था। इसके ऊपरी हिस्से में किराएदार रहते हैं, उन्हें चोरों ने रात में बाहर से बंद कर दिया था।सिविल लाइन पुलिस और डॉग स्कॉड सुराग लगाने का प्रयास कर रही थी। पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर, यातायात एवं साइबर सेल प्रभारी रविंद्र कुमार मीना एवं नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के मार्गदर्शन में टीम का गठन किया गया था।
पुलिस ने नितेश साहू पिता राजू साहू, उम्र 21 वर्ष, निवासी दृ सारी रामनगर मुड़ापार, चौकी मानिकपुर, जिला कोरबा, ललित भोई पिता रोहित कुमार भोई, उम्र 18 वर्ष, निवासी बुधवार, जायसवाल पेट्रोल पंप के सामने, चौकी मानिकपुर, कोरबा, निखिल सोनी पिता बजरंग सोनी, उम्र 29 वर्ष, निवासी अग्रसेन चौक, कोरबा, अनिल काले पिता अप्पासो काले, उम्र 42 वर्ष, निवासी सेकंड, रामसागरपारा, कोरबा को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपियों के कब्जे से चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण, नगद राशि एवं अन्य महत्वपूर्ण सामान जब्त किए गए हैं। अपराध क्रमांक 139/2025, अपराध क्रमांक 163/2025 एवं अपराध क्रमांक 179/2025 है। जिसमें चोरी के मामले में धाराः 331(4), 305(ए), 111, 317(4) भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्यवाही की गई।







