Home » भूपेश बघेल चैट विवाद में 2 यूट्यूबर फंसे! पुलिस ने दर्ज किया मामला
छत्तीसगढ़

भूपेश बघेल चैट विवाद में 2 यूट्यूबर फंसे! पुलिस ने दर्ज किया मामला

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ कथित चैट स्क्रीनशॉट

भिलाई। भिलाई में कथित वायरल चैट विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। भूपेश बघेल के नाम से महादेव सट्टा ऐप से जुड़े कथित इंस्टाग्राम चैट के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने दो यूट्यूबर्स के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामले को लेकर बुधवार को बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भिलाई-3 पुलिस स्टेशन पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दोनों यूट्यूबर्स को आरोपी बनाते हुए जांच शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ कथित चैट स्क्रीनशॉट

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में दावा किया गया कि महादेव बेटिंग ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर के कथित इंस्टाग्राम अकाउंट और भूपेश बघेल के नाम से जुड़े एक यूजरनेम के बीच बातचीत हुई है। वायरल चैट में कथित तौर पर एक मैसेज दिख रहा है, जिसमें लिखा गया- “नंबर भेजो अपना, बात करना चाहते हैं।” इसी कथित चैट को आधार बनाकर कुछ यूट्यूब चैनलों पर खबरें चलाई गईं।

भूपेश बघेल ने बताया फर्जी

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वायरल कंटेंट पर कड़ी नाराजगी जताते हुए इसे पूरी तरह फर्जी बताया है। उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर कहा कि सुबह से फोटोशॉप की गई फर्जी तस्वीरों के आधार पर भ्रामक खबरें फैलाई जा रही हैं।

Search

Archives