Home » 7 साल तक नाबालिग से दरिंदगी, पूर्व सांसद के पीए समेत 2 आरोपियों ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़

7 साल तक नाबालिग से दरिंदगी, पूर्व सांसद के पीए समेत 2 आरोपियों ने किया सरेंडर

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में चर्चित गैंगरेप मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। 7 सालों तक नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में फरार चल रहे दो आरोपियों ने आखिरकार कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।

जानकारी के मुताबिक सरेंडर करने वालों में बीएन पांडेय शामिल है, जो दुर्ग सांसद का पूर्व पीए रह चुका है। दूसरा आरोपी संजय पंडित बताया गया है। दोनों ने 13 फरवरी को अदालत पहुंचकर सरेंडर किया।

नौकरी का झांसा, फिर ब्लैकमेल, 8 साल तक शोषण

पीड़िता ने महिला थाने में दर्ज शिकायत में बताया कि आरोपी बीएन पांडेय ने उसे पीडब्ल्यूडी विभाग में नौकरी लगवाने में मदद की। इसी दौरान उसने व्हाट्सएप पर न्यूड वीडियो मंगवाए। बाद में इन्हीं वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर कई सालों तक शारीरिक शोषण किया गया।

दूसरा आरोपी संजय पंडित पर आरोप है कि उसने होटल और रेस्ट हाउस के प्रबंधन के बहाने नौकरी से निकालने का डर दिखाकर दुष्कर्म किया।

Search

Archives