बिलासपुर। चकरभाठा थाना क्षेत्रांतर्गत सेंटर पाइंट होटल के पीछे खून से लथपथ युवक की लाश मिली है। युवक के शरीर में कई चोट के निशान हैं। युवक को रॉड और चाकू से हमला कर मौत के घाट उतारने की आशंका जताई जा रही है। मौके से शराब बोतल व डिस्पोजल भी बरामद किए गए हैं। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुबह बोदरी में सेंटर पाइंट होटल के पीछे खेत में लोगों ने खून से लथपथ युवक की लाश देखी। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि युवक की शरीर पर गंभीर चोट के निशान हैं। मौके पर दारू के बोतल व डिस्पोजल भी बरामद हुए हैं। युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है, वहीं पुलिस मान रही है कि युवक के साथ और भी युवक रहे होंगे और कुछ बात को लेकर विवाद में इनकी हत्या कर दी गई होगी। पुलिस आरोपियों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। वहीं मृतक युवक की तस्वीर जिले के सभी थानों के साथ ही पड़ोसी जिलों में भी भेजी गई हैं।







