बिलासपुर। तखतपुर के परसाकापा गांव स्थित पाठ बाबा मंदिर में मंदिर के पुजारी जागेश्वर पाठक की अज्ञात हमलावरों ने निर्मम हत्या कर दी। घटना का खुलासा तब हुआ जब रोजाना की तरह आज सुबह 6 बजे पुजारी की मां मंदिर पहुंचीं। उन्होंने बेटे का खून से लथपत शव देखकर शोर मचाया, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया।
इसकी सूचना थाना प्रभारी अनिल अग्रवाल को दी गई। थाना प्रभारी ने हत्या होने की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही एसडीओ पी नूपुर उपाध्याय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में हत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस अलग-अलग बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है।







