बिलासपुर। जिले में चर्चित संजू त्रिपाठी हत्याकांड का एक और फरार शूटर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को लखनऊ एटीएस ने बिलासपुर के सकरी पुलिस के समन्वय से हिरासत में लेकर बिलासपुर लाया। यहां से आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। गौरतलब है कि मामले में अब तक पुलिस ने 21 लोगों को गिरफ्तार किया है, वहीं उत्तरप्रदेश के 3 शूटर अभी भी फरार हैं। जिनके साथ इरफान अहमद उर्फ ताबीज पिता महफूज आलम 28 वर्ष गाजीपुर उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस दानिश अंसारी, एजाज अंसारी और विनय द्विवेदी की तलाश में जुटी हुई है।







