Home » सड़क हादसा: तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत
छत्तीसगढ़ बिलासपुर

सड़क हादसा: तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत

बिलासपुर। शहर में एक बार फिर सड़क खून से लाल हो गई है। भारी वाहनों को शहर के भीतर रात 10 बजे के बाद प्रवेश की अनुमति दी जाती है, लेकिन यहां सरेआम दिन में भारी वाहन दौड़ रहे हैं। जोकि जानलेवा साबित हो रहे हैं।

गुरूवार की सुबह एक बड़ा हादसा सामने आया है। तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत छटघाट मेन रोड पर गुंबर पेट्रोल पंप के पास श्याम ग्लोबल ट्रांसपोर्ट कंपनी की हाइवा क्रमांक सीजी 10 एएल 4539 ने पल्सर बाइक क्रमांक सीजी 10 एएम 5143 को अपनी चपेट में ले लिया। बाइक चालक पहिए के नीचे आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर भीड़ लग गई। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने हाईवा चालक को भी हिरासत में ले लिया है। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

Search

Archives