बिलासपुर। गतौरा क्षेत्र में मंगलवार शाम हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे में कई यात्रियों के मौत की जहां खबर है वहीं 9 मौतों की पुष्टि हुई है। यह संख्या बढ़ भी सकती है, घायलों का आंकड़ा अभी तक पूरी तरह सामने नहीं आ पाया है।
इस हादसे में काल कलवित लोगों के नाम भी सामने नहीं आए हैं। दूसरी तरफ इस हादसे में ट्रेन में सवार एक मासूम भी घायल अवस्था में मिला है, जिसे रेलवे हॉस्पिटल बिलासपुर में रखा गया है। इस मासूम का उपचार जारी है किंतु इसके माता-पिता अथवा अन्य परिजन का कुछ भी पता नहीं चल पा रहा है।
रेलवे विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि जिस किसी भी परिवार का मासूम पुत्र है, या जो इसे जानते-पहचानते हों, वह रेलवे अस्पताल बिलासपुर में संपर्क करें।







