बिलासपुर। रतनपुर की सुरक्षा में तैनात एक जवान की तबीयत अचानक बिगड़ गई। ईलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया, लेकिन आरक्षक की मौत हो गई। खरसिया से आए इस जवान की ड्यूटी बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में लगी थी।
बताया जा रहा है कि सोमवार को तेज बुखार और बीपी-सुगर बढ़ने के कारण आरक्षक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां 45 साल के आरक्षक वाशुदेव सिदार ने हॉस्पिटल में ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एसडीओपी सिद्धार्थ बघेल के अनुसार रतनपुर में बेकाबू हालत को कंट्रोल करने के लिए बाहर से पुलिस बल को बुलाया गया था। मृतक आरक्षक बीते 21 मई को रायगढ़ से रतनपुर ड्यूटी के लिए आया था। आरक्षक की मौत से पुलिस महकमे में शोक की लहर है।







