Home » वोट के बदले नोट का खेल: आचार संहिता लगते ही कार से 5 लाख 70 हजार रुपए जब्त
छत्तीसगढ़ बिलासपुर

वोट के बदले नोट का खेल: आचार संहिता लगते ही कार से 5 लाख 70 हजार रुपए जब्त

बिलासपुर। विधानसभा चुनाव की तिथि निर्धारित होते ही शहर में वाहनों की चेकिंग तेज कर दी गई है। इसी कड़ी में हिर्री पुलिस ने कार से 5 लाख 70 हजार रूपए जप्त किया है।

मिली जानकारी के अनुसार हिर्री पुलिस भोजपुरी टोल के आगे चेकिंग कर रही थी। इसी बीच आर्टिका कार सीजी 12 एएन 5531 पर पुलिस को संदेह हुआ, जिस आधार पर उन्होंने वाहन को चेक पोस्ट पर रूकवा कर चेकिंग की। इस दौरान चालक साइड पर एक कपड़े के थैले में 5 लाख 70 हजार रूपए मिले। इस संबंध में पुलिस ने वैध दस्तावेज की मांग की, लेकिन वाहन चालक द्वारा उक्त पैसो के संबंध में कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। हिर्री पुलिस ने उक्त रकम को जप्त कर लिया है।

Search

Archives