Home » बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न, शाम पांच बजे तक इतनी फीसदी हुई वोटिंग
बिहार

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न, शाम पांच बजे तक इतनी फीसदी हुई वोटिंग

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हुआ। शाम पांच बजे तक 121 सीटों पर 60.18 फीसदी वोटिंग हुई।

राज्य के विभिन्न जिलों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, मतदाताओं ने पूरे उत्साह के साथ लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लिया। मधेपुरा में 65.74%, सहरसा में 62.65%, दरभंगा में 58.38%, मुजफ्फरपुर में 65.23%, गोपालगंज में 64.96%, सीवान में 57.41%, सारण में 60.90%, वैशाली में 59.45%, समस्तीपुर में 66.65%, बेगूसराय में सर्वाधिक 67.32%, खगड़िया में 60.65%, मुंगेर में 54.90%, लखीसराय में 62.76%, शेखपुरा में न्यूनतम 52.36%, नालंदा में 57.58%, पटना में 55.02%, भोजपुर में 53.24% और बक्सर में 55.10% मतदान दर्ज किया गया। सबसे अधिक बेगूसराय में और सबसे कम पटना में मतदान हुआ। बिहार में दूसरे चरण का चुनाव 11 नवंबर को होना है।

Search

Archives