शिवहर। शिवहर से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां तरियानी थाना क्षेत्र के बंशी पचरा गांव में बाहर रह रहे पति से मोबाइल पर बात करने के दौरान हुए विवाद में नवविवाहिता फांसी के फंदे से झूल गई। अलसुबह उसके कमरे से पंखे से झूलता शव मिलने के बाद कोहराम मच गया।
शिवहर में 6 माह पहले शादी कर आई नवविवाहिता ने अपने पति से मोबाइल पर बात करने के दौरान हुए विवाद में फांसी के फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसका पति सन्नी कुमार दिल्ली में काम करता है।
मौके पर पहुंची डायल 112 व तरियानी थाने की पुलिस ने मामले की जांच की। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। मृतका की पहचान तरियानी थाना क्षेत्र के बंशी पचरा गांव निवासी सन्नी कुमार की पत्नी निक्की कुमारी (19) के रूप में की गई है। सन्नी और निक्की की शादी छह माह पूर्व ही हुई थी। सन्नी कुमार दिल्ली में काम करता है। थानाध्यक्ष विनय प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।







