Home » पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज, दौड़ाकर पीटा, पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल
बिहार

पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज, दौड़ाकर पीटा, पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल

पटना। 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर मंगलवार को पटना में छात्रों का प्रदर्शन उग्र हो गया। गांधी मैदान से राजभवन की ओर मार्च कर रहे प्रदर्शनकारियों ने रास्ते में लगी पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ दी और प्रतिबंधित क्षेत्र की ओर बढ़ने लगे।

छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने पहले वाटर कैनन का इस्तेमाल कर उन्हें पीछे हटाने की कोशिश की, लेकिन स्थिति नियंत्रित नहीं होने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। लाठीचार्ज के दौरान एक छात्र के सिर में चोट लगने की बात सामने आई है।

BPSC TRE-4 से PT-Mains, नेगेटिव मार्किंग हटाने और 100% डोमिसाइल की मांग को लेकर पटना के गर्दनीबाग में छात्रों का आंदोलन जारी है। छात्रों का एक गुट आज CM हाउस घेरने निकला है।

छात्रों को रोकने के लिए जेपी गोलंबर पर फोर्स की तैनाती की गई। CRPF जवानों को भी उतारा गया, लेकिन छात्र जेपी गोलंबर पर लगी बैरिकेडिंग को तोड़कर डांकबंगला पहुंच गए। डाकबंगला चौराहे पर पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया है। छात्रों की तरफ से की गई पत्थरबाजी में टाउन डीएसपी कामाख्या नारायण सिंह घायल हुए हैं। कई पुलिसकर्मियों को भी चोट लगी है।

इससे पहले डाकबंगला पर CPRF जवानों के साथ उनकी धक्का-मुक्की हुई। पुलिस उन्हें रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इस दौरान एक छात्र का सिर फट गया और एक छात्रा बेहोश हो गई।

पानी की बौछार में प्रदर्शन कर रहे छात्र शैंपू लगाकर नहाते भी दिखे। छात्रों के प्रदर्शन के बीच बंकर गाड़ी बुलाई गई है। इस गाड़ी का इस्तेमाल अमूमन नक्सली इलाकों में किया जाता है। ऑल बिहार स्टूडेंट यूनियन (ABSU) के छात्र नेता अमन गुट की ओर से यह मार्च निकाला गया है। 18 अगस्त से कैंडिडेट्स गर्दनीबाग में धरने पर हैं।

Search

Archives