पटना। चक्रवाती तूफान मिचौंग का असर दिखने लगा है। पटना से चेन्नई हैदराबाद और दिल्ली के बीच चलने वाले तीन जोड़ी विमान सोमवार को रद्द कर दिए गए, वहीं एक दर्जन से अधिक विमानों का परिचालन देर से हुआ। पटना से पहली फ्लाइट 36 मिनट देर से दिल्ली के लिए सुबह 9.06 बजे रवाना हुई। तूफान के कारण इंडिगो के चेन्नई और हैदराबाद विमानों को रद्द किया गया।
एयरपोर्ट सूत्रों की मानें तो मिचौंग तूफान के कारण इंडिगो के चेन्नई और हैदराबाद विमानों को रद्द किया गया। दिल्ली की जिस फ्लाइट को रद्द किया गया है, यह वहां से चेन्नई के लिए जाती है। इस कारण उसे भी रद्द कर दिया गया। वहीं, स्पाइसेज की हैदराबाद फ्लाइट का पटना से परिचालन जारी रहा। अंदेशा है कि तूफान को लेकर आम जनजीवन पर पड़ने वाली प्रतिकूल स्थिति से आशंकित होकर सभी विमानन कंपनियां पटना से दक्षिण भारत के लिए आने-जाने वाले विमानों का परिचालन रद्द कर सकती है।
अधिक देर से आने वाली प्रमुख फ्लाइटें
मुंबई-पटना (एसजी 429) रू एक घंटा 28 मिनट
दिल्ली-पटना (6ई 2373) रू दो घंटा 14 मिनट
हैदराबाद-पटना (एसजी 322) रू दो घंटा 46 मिनट
बेंगलुरु-पटना (6ई 6277) रू एक घंटा 40 मिनट
बेंगलुरु-पटना (6ई 6451) रू एक घंटा एक मिनट







