Home » बारात निकलने से पहले नाबालिग प्रेमिका दूल्हे के घर आ गई, फिर क्या हुआ…
बिहार

बारात निकलने से पहले नाबालिग प्रेमिका दूल्हे के घर आ गई, फिर क्या हुआ…

बिहार-  बिहार के बक्सर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बारात निकलने से पहले नाबालिग प्रेमिका दूल्हे के घर के आ गई। इसके बाद जमकर बवाल हुआ। मामला थाने तक पहुंच गया।
मिली जानकारी के अनुसार डुमरांव थाना क्षेत्र के बनहेजी डेरा निवासी स्वर्गीय मुक्ति चौधरी के पुत्र उमेश चौधरी (22 वर्षीय) का रिश्ता डुमरांव के युवती से ही तय हुआ था। लड़की वालों ने 12 फरवरी 2023 को तिलक भी चढ़ा दिया है। अब दोनों की शादी होनी थी। इसी बीच  बारात निकलने से पहले नाबालिग प्रेमिका दूल्हे के घर के आ गई। जिसके बाद मामला थाने तक पहुंच गया। हालांकि पुलिस के समझौते के बाद युवक अपनी प्रेमिका के साथ शादी के लिए राजी हो गया, लेकिन प्रेमिका के नाबालिग होने के कारण युवक को एक साल और इंतजार करना पड़ेगा। वहीं दूसरी तरफ जिस लड़की से युवक की शादी होने वाली थी, वह अपनी हाथों में मेहंदी लगा बारात आने की इंतजार ही करती रह गई। वहीं पूरे मामले की जानकारी मिलने के बाद लड़की पक्ष भी थाने पहुंच लड़का पक्ष से तिलक में दिए गए सामान और तैयारी का खर्च मांगने लगे, जिसपर सहमति भी बन गई।

Search

Archives