Home » मन्नत पूर्ण होने पर जलते अंगारों पर चलते हैं लोग
भोपाल

मन्नत पूर्ण होने पर जलते अंगारों पर चलते हैं लोग

रतलाम। रतलाम में धुलेटी का त्यौहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया है। वहीं, कुछ परम्पराएं ऐसी है जो आज भी बदस्तूर जारी है। ऐसी ही एक परंपरा रतलाम सहित आसपास के कई ग्रामीण इलाकों में जारी है । जहां लोग दहकते अंगारो पर चलते है । स्थानीय भाषा में इसे चूल पर चलना कहते है ।होली के दिन इस चूल का आयोजन किया जाता है। जहां अपनी मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालु आग के शोलो पर पर नंगे पांव चलकर अपनी आस्था व्यक्त करते है ।चमत्कार ऐसा की इन श्रद्धालुओ को इस आग से कोई नुकसान भी नहीं होता है और कई सालो से यह परंपरा चली आ रही है ।रतलाम शहर के शीतलामाता मंदिर , नामली, सेमलिया और बांगरोद गांव सहित कई गांव में आज चूल का आयोजन किया गया। जहां सैकड़ो श्रद्धालु नंगे पैर, दहकते अंगारो पर चलते हुए नजर आए । कुछ लोग मन्नतो के पूरा होने पर, तो कई श्रद्धालु स्वयं की आस्था के लिए इन आग के शोलो पर से गुजरे है। लेकिन किसी भी शक्स को इस आग से कोइ नुकसान नहीं हुआ । श्रद्धालु इसे भगवान का चमत्कार बताते है, ये भक्त कई सालो से अंगारो पर चल रहे है।इस चूल पर चलने के लिए इस बार बड़ी संख्या में पुरुषो के साथ महिलाएं भी पहुंची । इस आयोजन को देखने लोगो का हुजूम उमड़ा जिसको लेकर पुलिस प्रशासन के पुख्ता इंतजामात नजर आए। खासतौर पर महिलाओं में आयोजन को लेकर खासा उत्साह नजर आया ।

Search