Home » पति के मौत के बाद तीन बच्चों की मां ने की लव मैरिज , शादी में शामिल हुए तीनों बच्चे
भोपाल

पति के मौत के बाद तीन बच्चों की मां ने की लव मैरिज , शादी में शामिल हुए तीनों बच्चे

छतरपुर। पहले पति की मौत के बाद तीन बच्चों की मां ने लव मैरिज कर ली। एक महीने पहले मुलाकात हुई। फिर शादी का फैसला कर लिया। रविवार को छतरपुर में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत नगर पालिका द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में दोनों ने एक-दूसरे को माला पहनाई। शादी में लड़के की ओर से तो पूरा परिवार मौजूद रहा, लेकिन वधु की ओर से उसके तीन बच्चे ही शामिल हुए। विवाह सम्मेलन में 2 पुनर्विवाह, एक निकाह समेत 38 बेटियों के हाथ पीले करवाए गए।

सुशीला ने बताया कि वह छतरपुर जिले के भीमकुंड की रहने वाली है। 10 साल पहले उसे पनागर के रहने वाले सुशील से प्यार हुआ। परिवार को पता चला तो उन्होंने सुशील को अपनाने से मना कर दिया। ऐसे में मैंने और सुशील ने परिवार के खिलाफ जाकर लव मैरिज कर ली। सबकुछ अच्छा चल रहा था। सुशील और हमारे तीन बच्चे… सबसे बड़ी 8 साल की प्रतीक्षा और उसके बाद 4 साल का बेटा मोहित हुआ। एक साल पहले ही तीसरी संतान यानी बेटी वैशाली हुई।
जिम्मेदारी उठाना आसान नहीं था
परिवारिक विवाद और परिवार के भरण-पोषण के लिए लिया गया कर्ज पति की मौत का कारण बन गया। तीन महीने पहले पति ने जहरीला पदार्थ पी लिया।  पति की मौत के बाद मैं अकेली हो गई। ऊपर से तीन बच्चों की जिम्मेदारी भी मुझ पर आ गई। सुशीला ने बताया कि मैं अकेली और तीन बच्चे। उसके लिए इनकी जिम्मेदारी उठाना आसान नहीं था। हालांकि, वह बच्चों को संभालने की कोशिश कर रही है। एक महीने पहले एक परिचित के जरिए गांव से करीब 8 किलोमीटर दूर रहने वाले लखनगुवां गांव के अज्जू कुशवाहा से पहचान हुई। दोनों एक ही समाज के हैं। इस कारण बातचीत शुरू हो गई। एक-दो बार की मुलाकात में अज्जू का मेरा फिक्र करना मुझे रास आ गया। अज्जू की अभी शादी नहीं हुई थी। जब हमने परिवार से शादी करने की अनुमति मांगी तो उन्होंने मना कर दिया। बाद में अज्जू के परिवारवाले तैयार हो गए, लेकिन मेरे परिजन ने दूरी बना ली। ऐसे में मैंने परिजन के खिलाफ जाकर शादी कर मुख्यमंत्री कन्यादान में विवाह करने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया। फिर रछतरपुर नगर पालिका द्वारा आयोजित समारोह में अज्जू के गले में वरमाला पहना दी। शादी में मेरे तरफ से सिर्फ मेरे तीन बच्चे ही शामिल हुए। वहीं, अज्जू का पूरा परिवार शादी में शामिल हुआ।

Search

Archives