Home » 50 फीट ऊंची पानी की टंकी से युवक ने लगाई छलांग, पैर और सिर में आई गंभीर चोट
भोपाल

50 फीट ऊंची पानी की टंकी से युवक ने लगाई छलांग, पैर और सिर में आई गंभीर चोट


मंडला।
मंडला में एक युवक ने 50 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया और देखते ही देखते युवक ने छलांग लगा दी। उसके सिर और पैरों में गंभीर चोट आई है। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर ग्राम सागर की गुरुवार शाम की बताई जा रही है। युवक का छलांग लगाते समय वीडियो भी वायरल हो रहा है।पुलिस ने बताया कि युवक की पहचान लखन साहू (21) पिता शम्भू प्रसाद साहू के रूप में हुई है। वीडियो में वह पानी की टंकी पर खड़ा दिख रहा है। नीचे मौजूद लोग चिल्ला-चिल्लाकर उसे रोकने का प्रयास कर रहे थे। कुछ देर बाद युवक ने छलांग लगा दी। छलांग लगाता देख लोगों की चीख निकल गई। लखन पहले हाट-बाजार के टीनशेड पर गिरा। इसके बाद जमीन पर आ गिरा। गांव के लोग दौड़कर उसके पास पहुंचे। परिजन को सूचना दी और वाहन की व्यवस्था कर अस्पताल पहुंचाया। कोतवाली थाना प्रभारी जनक सिंह रावत ने बताया कि युवक अभी बेहोश है। उसके होश में आने के बाद उसका बयान लिया जाएगा। टंकी से छलांग लगाने की वजह का पता चल सकेगा। गंभीर स्थिति को देखते हुए देर रात जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। फिलहाल जांच और इलाज जारी है। लखन का एक भाई और दो बहनें हैं। लखन घर में सबसे छोटा है। बहनों की शादी हो चुकी है और भाई काम के लिए पुणे गया है। लखन साहू शादी एवं अन्य कार्यक्रमों में डेकोरेशन का काम करता है। लखन के पिता शम्भू प्रसाद साहू ने बताया कि हम गांव से बाहर थे। सूचना मिली कि लक्खू टंकी से गिर गया है। इस पर हम तत्काल अस्पताल पहुंचे। यहां पता चला कि लखन ने पानी की टंकी से छलांग लगा दी। टंकी पर क्यों चढ़ा कुछ समझ नहीं आ रहा है।

Search

Archives