Home » फिल्मी अंदाज में कार पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, दो पक्षों में कुछ दिन पहले हुआ था विवाद
उत्तर प्रदेश

फिल्मी अंदाज में कार पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, दो पक्षों में कुछ दिन पहले हुआ था विवाद

गोरखपुर। गोरखपुर में फिल्मी अंदाज में कार गोलियां बरसाई गई। युवक की जान बाल-बाल बची।घटना बांसगांव थाना क्षेत्र के विपिन कनौजिया के साथ हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमलावरों की तलाश कर रही है। विनय ने दो युवकों पर शक जाहिर किया है। घटना के बाद से मौके पर हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के विपिन कनौजिया किसी काम से गोरखपुर सर्किट हाउस पहुंचे हुए थे। इस दौरान दो युवकों ने उसकी कार पर फायरिंग कर दी। गोलियां उनकी कार पर लगी। गोली की आवाज सुनकर मौके पर हड़कंप मच गया। घटना को लेकर पुलिस भी सकते में है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी चंद घंटे में गोरखपुर पहुंचने वाले हैं। पुलिस हाईअलर्ट पर है। सीएम गोरखनाथ मंदिर में कलश स्थापना करेंगे। यहां 10 दिवसीय अनुष्ठान होगा। इसी तरह अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

Search

Archives