Home » सूने आवास में घुसकर सोने चांदी व नगदी की चोरी करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

सूने आवास में घुसकर सोने चांदी व नगदी की चोरी करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोरबा। सूने आवास में घुसकर सोने चांदी के आभूषण सहित नगदी की चोरी करने वाले 3 आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

प्रार्थी श्याम गोयल पिता स्वर्गीय संतोष गोयल 27 वर्ष निवासी अग्रोहा मार्ग ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 9 अगस्त 2024 को सुबह 11 बजे अपने परिवार के साथ मैनपाट अंबिकापुर घूमने गया हुआ था। 11 अगस्त की शाम लगभग 4 बजे वापस घर लौटा। गेट का ताला खोलकर अंदर जाकर देखा तो कमरे का ताला टूटा हुआ था। घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। घर से चांदी की मूर्तियां, चांदी का सिक्का व नगदी सहित कुल 2 लाख 50500 हजार रूपए गायब मिले। पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना शुरू की। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का के मार्गदर्शन में घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया। इसी बीच आरोपियों को लोकेशन चांपा में मिला। मुखबीर से सूचना मिली कि आरोपी गौतम दास महंत निवासी जवाहर पारा रेलवे स्टेशन के पास चांपा व आरोपी रामायण साहू निवासी कोरबा रोड चांपा द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि चोरी के बाद आभूषण व रकम को आपस में बांट लिया था। आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान बरामद कर लिया गया है। मामले में लिप्त अन्य आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। आरोपियों को रिमांड पर भेजा गया है।

Search

Archives