Home » जल्दी आ रहा हूं … फिर नहीं पहुंचा घर, युवक की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला
छत्तीसगढ़

जल्दी आ रहा हूं … फिर नहीं पहुंचा घर, युवक की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला

सारंगढ़। पूर्ववर्ती रायगढ़ जिला और वर्तमान सारंगढ़ – बिलाईगढ़ जिला अंतर्गत बरमकेला विकासखण्ड के ग्राम कमरीद में 45 वर्षीय युवक हरिराम पटेल की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है।

घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि 23 जुलाई मंगलवार की शाम बरमकेला से अपने घर कमरीद जाने के दौरान गांव से पहले पड़ने वाले नाले के पास युवक की हत्या कर दी गई। निर्मम तरीके से हत्या किये जाने की आशंका हो रही है। घर पहुंचने के पूर्व मोबाईल पर घरवालों के साथ रास्ते में होने और शीघ्र पहुंचने की बात युवक ने कही थी। रात में देर तक घर नही पहुंचने पर किसी अनहोनी की आशंका से भयभीत परिजनों द्वारा खोजबीन की गई तो ग्राम के पास नाले किनारे विभत्स रूप में लाश मिली। ग्राम कमरीद एवं आस पास के गांव में घटना की जानकारी आग की तरह फैल गई। बरमकेला पुलिस द्वारा डेड बाडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने सघन जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। फिलहाल हत्या के कारणों को लेकर लोगों मे तरह तरह की चर्चा हो रही है।

Search