Home » जलाशय में मिली युवक की लाश, दो दिन से था लापता
छत्तीसगढ़

जलाशय में मिली युवक की लाश, दो दिन से था लापता

गौरेला पेंड्रा मरवाही । दो दिनों से लापता युवक का शव गौरेला के मलनिया जलाशय में मिलने से सनसनी फैल गई। शव की पहचान  सरस्वती नगर निवासी नरेश सिंधी के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही गौरेला पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, गौरेला क्षेत्र से लगे मलानिया जलाशय के धौरामुडा गांव की तरफ से जलाशय में एक युवक का शव मिला। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही गौरेला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को जलाशय से बाहर निकाला। शव की पहचान नरेश सिंधी कुमार पिता राजकुमार सिंधी 32 वर्ष सरस्वती नगर गौरेला के रूप में की गई।

पुलिस ने बताया कि युवक दो दिन पहले अपने घर से निकला था और तब से लापता था। उसकी खूब तलाश की गई, लेकिन उसकी कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। अब दो दिन बाद युवक का शव जलाशय में मिला है। युवक के मौत का कारण अस्पष्ट है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Search

Archives