Home » पड़ोसी के साथ पत्नी का अवैध संबंध, गुस्से में पति ने चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट
छत्तीसगढ़

पड़ोसी के साथ पत्नी का अवैध संबंध, गुस्से में पति ने चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट

गौरेला पेंड्रा मरवाही। पेण्ड्रा थाना क्षेत्र के गिरारी गांव स्थित कदम टोला में बीती रात पति ने अपनी पत्नी का पड़ोसी से अवैध संबंध होने के कारण चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी पति जमील खान को पेण्ड्रा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतिका जुबैदा का पास ही में रहने वाले अशोक सेन के साथ शादी होने के बाद भी अवैध संबंध था। पति और पत्नी के बीच इस रिश्ते को लेकर झगड़ा भी होता था। पति ने अपनी पत्नी को अशोक सेन से दूर रहने को भी कहा था, लेकिन कुछ दिन पूर्व ही पत्नी अपने पति को छोड़कर अशोक सेन के साथ रहने चली गई थी। इसी बात को लेकर आरोपी जमील नाराज था। बीती रात को खाना बनाने के दौरान जुबैदा पर चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपी फरार हो गया था, जिसे कुछ ही घण्टों में ही गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया गया र्हैं। फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटा लिए गए हैं, महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Search

Archives