Home » नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी पर एफआईआर, कलेक्टर और एसपी ने लिया संज्ञान
छत्तीसगढ़

नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी पर एफआईआर, कलेक्टर और एसपी ने लिया संज्ञान

मुंगेली। कलेक्टर राहुल देव और एसपी गिरजाशंकर जायसवाल ने 16 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म मामले को संज्ञान में लिया है। आरोपी के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने के साथ बालिका का ईलाज कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।

ज्ञात हो कि विकासखंड मुंगेली के ग्राम छतौना निवासी गौकरण कश्यप के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराया गया है। कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने नाबालिगों से इस तरह की अप्रिय घटना से बचने और किसी भी व्यक्ति के झांसे और बहकावे में न आने की अपील की है। जिला बाल संरक्षण अधिकारी अंजूबाला शुक्ला ने बताया कि 6 माह पहले युवक नाबालिग को झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया था। इस दौरान उसका कई बार शारीरिक शोषण किया, जिससे बालिका गर्भवती हो गई। युवक व परिजनों द्वारा बालिका का गर्भपात कराया गया। जिसके बाद बालिका अस्वस्थ व काफी कमजोर हो गई। युवक व परिजनों द्वारा बालिका को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। बालिका किसी तरह भागकर अपने घर पहुंची। मामले की एफआईआर थाने में दर्ज कराई गई। बालिका का ईलाज जारी है।

Search

Archives