Home » कटघोरा वनमंडल में दंतैल ने मचाया उत्पात, तोड़े मकान, वन अमले पर भी किया हमला
छत्तीसगढ़

कटघोरा वनमंडल में दंतैल ने मचाया उत्पात, तोड़े मकान, वन अमले पर भी किया हमला

कोरबा। वनमंडल कोरबा के बाद कटघोरा वनमंडल में हाथियों का उत्पात मचाना शुरू कर दिया है। दंतैल हाथी ने महुआ पास की सुंगध पाकर कटमोगरा में ग्रामीणों के चार मकानों को तोड़ दिया है। सब्जी बाड़ी और फल के पौधे को भी नुकसान पहुंचाया। हाथियों के दल ने वन अमले पर भी हमला किया है।

बताया जा रहा है कि कटघोरा वन मंडल के एतमानगर रेंज अंतर्गत कटमोगरा क्षेत्र में 18 हाथियों का एक दल विचरण कर रहा हैं। इस दल में शामिल एक दंतैल बीती रात कटमोगरा पहुंचा। यहां ग्रामीण के घर में रखे महुआपास की सुगंध आने पर दंतैल मकान के नजदीक पहुंच गया। दंतैल ने यहां चार मकानों को तोड़ दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन अमला मौके पर पहुंचा। अमले ने दंतैल को जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास किया। इसी बीच दंतैल वन विभाग के कर्मचारियों पर ही हमला करने का प्रयास किया। कर्मचारी भी वहां से जान बचाकर भागे। सुबह होने पर दंतैल बस्ती से निकलकर जंगल की ओर जाकर झुंड में शामिल हो गया। बताया जा रहा है कि जिन ग्रामीणों के मकान दंतैल ने ढहाया है। इसमें रामसिंह, धर्मसिंह व शांति बाई, शामिल है। हाथियों के उत्पात से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। हालांकि विभाग का दावा है कि हाथियों के दल पर निगरानी रखी जा रही है। जंगल के रास्ते में जिस मार्ग से हाथियों का दल गुजर रहा हैं। उस क्षेत्र के आसपास के गांव में मुनादी कराई जा रही है। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही कोरबा वनमंडल के कुदमुरा रेंज के ग्राम पंचायत बासिन निवासी यादो बाई पर दंतैल हाथी ने हमला कर दिया था। घटना में महिला की मौत हो गई।

Search

Archives