Home » हिंसा के बाद बलौदा बाजार एसपी हटाये गये, विजय अग्रवाल बने नये पुलिस कप्तान
छत्तीसगढ़

हिंसा के बाद बलौदा बाजार एसपी हटाये गये, विजय अग्रवाल बने नये पुलिस कप्तान

रायपुर। राज्य सरकार ने बलौदाबाजार में सोमवार की शाम हुई हिंसा के बाद बड़ी कार्रवाई करते हुए कलेक्टर केएल चौहान और एसपी सदानंद कुमार को हटा दिया है। केएल चौहान की जगह अब दीपक सोनी बलौदाबाजार भाटापारा के नये कलेक्टर होंगे, वहीं सदानंद कुमार की जगह विजय अग्रवाल को बलौदाबाजार भाटापारा का नया एसपी बनाया गया है। विजय अग्रवाल अभी सरगुजा के एसपी हैं, वहीं योगेश पटेल को सरगुजा का नया एसपी बनाया गया है। इस बाबत राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिया है।