Home » रेलवे ट्रेक में मिला अज्ञात युवती का शव, काली जींस और काली फुल स्लीव टी-शर्ट पहने हुई
छत्तीसगढ़

रेलवे ट्रेक में मिला अज्ञात युवती का शव, काली जींस और काली फुल स्लीव टी-शर्ट पहने हुई

जांजगीर। रेलवे ट्रैक पर लगभग 20 वर्षीय अज्ञात युवती का शव मिला है। ट्रेन से गिरने पर युवती की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। शव को रेलवे ट्रैक से उठाकर मर्च्यूरी में रखवा दिया गया है। युवती की अभी पहचान नहीं हो सकी है। शव जांजगीर चांपा जिले के खोसका रेलवे ट्रेक पर मिला हैं।

यह पूरा मामला नैला चौकी उप थाना क्षेत्र का है। नैला चौकी प्रभारी भागवत डहरिया ने बताया कि देर शाम रेलवे स्टेशन मास्टर से सूचना मिली थी। एक युवती का शव रेलवे ट्रेक पर पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम पहुंची और शव को उठाकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि युवती की मौत सिर में गंभीर चोट लगने से हुई है। युवती की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। लड़की ने काली जींस, काली फुल स्लीव टी-शर्ट पहनी हुई थी। उसके बाएं हाथ पर एसएएए लिखा हुआ है।

Search

Archives