Home » प्यार के लिए मुजफ्फर नगर थाने में पंचायत, पत्नी ने सुनाया ऐसा फैसला कि सभी रह गए हैरान
उत्तर प्रदेश

प्यार के लिए मुजफ्फर नगर थाने में पंचायत, पत्नी ने सुनाया ऐसा फैसला कि सभी रह गए हैरान

भोपा-मुजफ्फरनगर। युवती की शादी उसकी मर्जी के खिलाफ कर दी गई थी। पति से उसके दो साल की बेटी भी है। अब प्रेमी के साथ रहने की जिद पर पंचायत बैठी। पंचायत में प्रेमी बोला कि उसका पिछले सात साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है तथा उससे ही शादी करना चाहता है। जिसके बाद दोनों के स्वजन सहमत हो गए और लिखित में समझौता नामा दे दिया।

भोपा थाना क्षेत्र के गांव सीकरी निवासी मुस्लिम विवाहिता ने एसएसपी व भोपा थाने पर दी कि वह कई वर्षों से प्रेमी से प्यार करती है, घरवालों ने उसकी बगैर मर्जी के निकाह कर दिया था, अब पति से तलाक लेने के बाद ही प्रेमी से शादी करेगी। पंचायत में प्रेमी ने भी विवाहिता के तलाक लेने के बाद शादी करने पर सहमती जताई। जिसके बाद दोनों पक्षों लोग थाने में समझौता देकर अपने अपने घरों को लौट गए।

दूसरे युवक से प्यार करती थी युवती

विवाहिता का कहना है निकाह से पहले ही वह गांव में ही दूसरे सम्प्रदाय के युवक से प्रेम करती है। स्वजन ने उसकी मर्जी के खिलाफ निकाह कराया था। सात माह पहले वह अपने पति को छोड़कर मायके में आकर रहने लगी है और अब वह अपने प्रेमी से शादी करना चाहती है, लेकिन उसका प्रेमी शादी करने से इनकार कर रहा है और वह तीन माह की गर्भवती भी है।

बुधवार को पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को थाने बुलाया, जहां पर गणमान्य लोगों के साथ दोनों पक्षों की पंचायत शुरू हो गई। विवाहिता ने अपने प्रेमी के साथ ही शादी करने की इच्छा जताई और बोली कि वह अपने पति से तलाक लेकर ही प्रेमी से शादी करेगी। उनके पति ने बकरीद के बाद तलाक देने को बोला है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के लोग थाने आए थे तथा आपस में समझौता कर चले गए।

Search

Archives