बिलासपुर। रेलवे कर्मचारी से लूटपाट और चाकूबाजी करने का मामला सामने आया है। 9 और 10 मई की रात लगभग 2 बजे तारबाहर थाना क्षेत्र में दो अज्ञात आरोपियों ने आतंक मचाते हुए घटना को अंजाम दिया। बीच सड़क पीड़ित रेलवे कर्मचारी से मारपीट कर लूटपाट करते रहे।
मिली जानकारी के अनुसार कंस्ट्रक्शन कॉलोनी निवासी रेलवे कर्मचारी मोहम्मद इजराइल देर रात 1.40 बजे ड्यूटी से घर पैदल लौट रहे थे। तारबाहर ग्राउंड उर्दू स्कूल के पास स्कूटी सवार दो आरोपी पहुंचे। दोनों का चेहरा गमछे से ढका हुआ था। दोनों बैग छिनने की कोशिश करने लगे। प्रार्थी को जमीन पर गिरा दिया और मारपीट की। बैग नही छीन पाए, लेकिन चाकू से हमला कर मोबाईल लूटकर फरार हो गए। पीड़ित जैसे तैसे अपने घर पहुंचा और फिर हास्पिटल में अपना उपचार कराया। घटना की शिकायत तारबाहर पुलिस से की गई है।







