Home » तेंदूपत्ता से भरी ट्रक में लगी भीषण आग
कोरबा

तेंदूपत्ता से भरी ट्रक में लगी भीषण आग

कोरबा। जटगा पसान मार्ग में तेंदूपत्ता से भरी ट्रक में भीषण आग लग गई। ट्रक तेंदूपत्ता लेकर पेंड्रा से कटघोरा की ओर आ रही थी। ट्रक में आग लगते ही चालक ने वाहन को सड़क किनारे खड़ी कर दिया और कूदकर अपनी जान बचाई। घटना पसान मुख्य मार्ग पर ग्राम बिंझरा के समीप हुई। आग की लपटे इतनी भयानक थी कि सड़क से कुछ देर के लिए आवागमन बाधित हो गया। फायर बिग्रेड को घटना की सूचना दी गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रत्यक्षदर्शियों ने ट्रक में लगी आग को अपने कैमरे में कैद कर लिया। विडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो गया है।

Search

Archives