कोरबा। भारी वाहनों के परिचालन की वजह से लगातार उड़ रहे धूल से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है जिला के लगभग सभी दिशाओं के सड़कों का यही हाल है जहां पर धूल के गुबार से राहगीरों को बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है फिर चाहे वह कोरबा से कुसमुंडा मार्ग हो या फिर कोरबा चाांपामार्ग, इमली डुग्गू मोहल्ले वासियों के सामने भी धूल की समस्या ने परेशानी बढ़ा दी है कई बार की शिकायतों के बावजूद प्रशासन ने मोहल्ले वासियों की समस्याओं के समाधान के लिए पहल नहीं की। आखिरकार मोहल्ले वासियों ने सड़क जाम कर दिया इससे सड़क के दोनों छोर पर गाड़ियों की लंबी कतारें निर्मित हो गई, दरअसल ईमलीडुग्गू वार्ड में भारी वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही वार्ड के तालाब का सौंदर्यीकरण करने की मांग को लेकर लोगों ने कोरबा-चांपा मुख्य मार्ग पर गौमाता चौक पर चक्काजाम कर दिया। इस चक्काजाम में वार्ड पार्षद के नेतृत्व में क्षेत्र के लोग सड़क पर बैठ गए। लोगों के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन का अमला मौके पर पहुंचा और लोगों के प्रदर्शन को समाप्त करवाया। मांगो को पूर्ण करने के लिए क्षेत्र वासियों ने प्रशासन को 72 घंटे का समय दिया है। मांग पूरी नहीं होने की स्थिति में फिर से चक्काजाम करने की बात कही गई है।
जानकारी के अनुसार भारी वाहनों के परिचालन से उड़ने वाली धूल से परेशान ईमलीडुग्गू वार्ड के लोगों ने अपनी घोषणा के मुताबिक कोरबा-चांपा मार्ग पर गौमाता चौक पर चक्काजाम कर दिया। वार्ड पार्षद के नेतृत्व में हो रहे प्रदर्शन के कारण मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।







