Home » सर्वमंगला पुल से युवक ने लगाई छलांग, गंभीर हालत में मेडिकल अस्पताल दाखिल
कोरबा

सर्वमंगला पुल से युवक ने लगाई छलांग, गंभीर हालत में मेडिकल अस्पताल दाखिल

कोरबा। सर्वमंगला पुल लोग आवागमन कर रहे थे। इसी बीच अचानक एक युवक ने पुल से छलांग लगा दी। युवक को छलांग लगाता देख पुल से गुजरने वाले लोग हैरत में पड़ गए कि आखिर युवक ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पास ही बस्ती के लोगों का हुजूम लग गया। युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलते ही डॉयल 112 की टीम मौके पर पहुंची। युवक को कोरबा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली अंतर्गत सर्वमंगला पुल पर एक युवक पहुंचा था। पुल सड़क मार्ग से वाहनों का आवागमन जारी था। इसी बीच अचानक एक युवक ने पुल से नीचे छलांग लगा दी। पुल से गुजरने वाले लोगों ने नीचे झांककर देखा तो युवक नीचे बेहोश पड़ा हुआ था। इसकी खबर बस्ती में आग की तरह फैल गई। बस्ती के लोग पुल के नीचे पहुंचे। गंभीर रूप से घायल युवक को पानी से बाहर निकाला गया। इसकी सूचना डॉयल 112 को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। युवक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि युवक ने आत्महत्या करने का प्रयास किया है। बेहोश होने के कारण वह अपनी पहचान नहीं बता पा रहा है। युवक के होश में आने के बाद ही खुलासा हो सकेगा।

Search

Archives